Friday, October 16, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस की निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल:20 दिन में 15 बंद घरों में चोरी, घर छोड़ पूजा पंडाल देखने जाएं तो कैसे


रांची दुर्गा पूजा से पहले शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। दुर्गा पूजा से पहले अपराधियों ने पिछले 20 दिनों में 15 बंद घरों व दुकानों को टारगेट कर 1.51 करोड़ से ज्यादा के नकद व जेवरात की चोरी की है। चोर सिर्फ घरों व दुकानों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि अन्य व्यावसायिक संस्थानों को भी निशाना बना रहे हैं। शहर में एक के बाद एक लगातार बंद घरों के ताले टूट रहे हैं, लेकिन निगरानी व्यवस्था सुस्त पड़ी हुई है। पुलिस की गश्ती पार्टी और टाइगर मोबाइल सिर्फ सड़क पर चक्कर लगाती रह जा रही हैं और उधर अपराधी आराम से चोरी कर फरार हो जा रहे हैं। चोरी की घटनाएं रोक पाने में पुलिस पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। शहर के प्रमुख 5 थानों के आंकड़ों पर गौर करें तो सुखदेवनगर और जगन्नाथपुर थाने का इलाका चोरों के लिए सबसे सेफ जोन बना हुआ है। इन दोनों थाना क्षेत्रों में चोरों ने सबसे अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके बाद सदर, लोअर बाजार और चुटिया थाना क्षेत्र में भी अपराधियों ने बंद घरों व दुकानों को निशाना बनाया है। लेकिन पुलिस को अब तक अपराधियों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर एसएसपी से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कोई रेस्पॉन्स नहीं दिया। पुलिस के लिए बंद घरों को सुरक्षित रख पाना बड़ी चुनौती दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस के लिए बंद घरों को सुरक्षित रख पाना बड़ी चुनौती होगी। विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहर के लोग भी परेशान हैं। घर बंद कर पूजा पंडाल घूमने के लिए निकलने से लोग डरने लगे हैं कि कहीं चोर उनके घर को भी टारगेट कर चोरी न कर लें। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होने का दावा तो करती है, लेकिन चोर पूरी व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देकर बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 1. पिछले 4 वर्षों में दुर्गा पूजा व छठ के समय हुईं चोरी की घटनाएं

नोट: हालांकि साल-दर-साल चोरी की घटनाओं में कमी आई है, फिर भी इन्हीं दो महीनों में चोरी अधिक होती है। 2. पिछले 20 दिनों में शहर के प्रमुख थानों में चोरी के दर्ज केस

जानिए… चोरी करने से पहले कैसे रेकी करते हैं मध्य प्रदेश के रिटायर्ड डीजी अन्वेष मंगलम ने कहा— घर बंद कर बाहर जाने से पहले ये 7 सावधानियां जरूर बरतें

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles