Friday, October 16, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा खुली:पूर्वी चंपारण में बैंक की तीसरी और मोतिहारी शहर में दूसरी शाखा, DDC किया उद्घाटन


मोतिहारी में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार हुआ है। शहर के जानपुल चौक पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा खोली गई है। यह पूर्वी चंपारण जिले में बैंक की तीसरी और मोतिहारी शहर में दूसरी शाखा है। नई शाखा का उद्घाटन उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर बैंक के जोनल मैनेजर राजकिशोर रंजीत, शाखा प्रबंधक रंजन मिश्रा समेत कई अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। किसानों, व्यापारियों और महिलाओं को मिलेगा फायदा बैंक अधिकारियों ने बताया कि नई शाखा खुलने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों, किसानों, महिलाओं और शिक्षा ऋण लेने वाले विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। बैंक का उद्देश्य सेवाएं देने के साथ लोगों को आर्थिक रूप से आगे बढ़ने में मदद करना भी है। शाखा प्रबंधक रंजन मिश्रा ने कहा कि बैंक केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी ग्राहकों तक पहुंचाएगा। आसान ऋण प्रक्रिया और बेहतर ग्राहक सेवा उनकी प्राथमिकता होगी। नई शाखा खुलने पर स्थानीय लोगों ने भी खुशी जताई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles