Saturday, October 17, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पट खुलते ही दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु शंखनाद व ढाक की थाप से गूंजा नगर


सिटी रिपोर्टर | बोकारो शारदीय नवरात्र के उल्लास के बीच शुक्रवार को बोकारो नगर और चास के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पट खुलने के साथ ही पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया। कहीं शंखनाद और ढाक की थाप गूंज उठी, तो कहीं भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा पंडालों में सुबह से ही दर्शनार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बोकारो के सेक्टर-3बी स्थित बंग भारती, सेक्टर-3 चक्की मोड़, सेक्टर-4 सिटी सेंटर, सेक्टर-8 कालीबाड़ी, सेक्टर-4डी, सेक्टर-1सी और सेक्टर-1 रंगमंच सहित चास के विभिन्न पूजा पंडालों में पारंपरिक बांग्ला विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हुई। मां के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आरती में भाग लिया। पंडालों में सजे मां दुर्गा के आकर्षक स्वरूप और धार्मिक अनुष्ठानों ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां की गई थीं। सेक्टर-3बी स्थित बंग भारती पूजा पंडाल में मां दुर्गा की आराधना के साथ धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई। इस दौरान पूजा कमेटी के अध्यक्ष संग्राम सिंह, महासचिव पुलक कुमार घोष, उपाध्यक्ष जयंत कुमार मल्लिक, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध वैष्णव सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। समिति के जयंत मल्लिक ने बताया कि बंग भारती में षष्ठी से नवमी तक विशेष आरती, शंख वादन, ढाक की थाप पर नृत्य और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। विजयादशमी के दिन सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई दी जाएगी। सेक्टर-2सी, सेक्टर-9 वैशाली मोड़, सेक्टर-9 आलोक मैदान और सेक्टर-12 में आकर्षक पंडालों के साथ मेले का आयोजन किया गया है। इन पंडालों को विभिन्न ऐतिहासिक मंदिरों की प्रतिकृति के रूप में तैयार किया गया है। भव्य संरचनाओं, कलात्मक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से पूजा परिसर जगमगा रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles