![]()
कैमूर में घर के बाहर हाता के पास शख्स का शव बरामद हुआ। उसके सिर के दाहिने हिस्से में गोली लगी थी। घटना चांद थाना क्षेत्र के सिरहिरा गांव की है। मृतक की पहचान शशिकांत पांडेय उर्फ शशिकांत तिवारी(45) के रूप में हुई है। पुलिस को शव के दाहिने हाथ के पास देसी कट्टा और बाएं हाथ के पास जिंदा कारतूस मिला। चांद थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा के मुताबिक, घटनास्थल के हालात देखकर यह मामला देसी कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का लग रहा है। मृतक के करीबी चंचल मिश्रा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि शशिकांत ने खुद को गोली मार ली थी। FSL की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू की; एफएसएल ने सबूत जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
कैमूर में शख्स की गोली लगने से मौत:घर के बाहर मिला शव, पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद; आत्महत्या की आशंका
