रांची | रांची से चलने वाली ज्यादातर नियमित ट्रेनों में इन दिनों सीटों की उपलब्धता काफी कम है। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान घर जाने तथा वापस लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ के कारण कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। हालांकि, रेलवे की ओर से चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों के लिए राहत की उम्मीद है। रांची और हटिया से विभिन्न स्थानों के लिए चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों में अब भी सीटें उपलब्ध हैं। रांची-शालीमार, रांची-अजमेर, रांची-अलीपुरद्वार, हटिया-बेंगलुरु, हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेनों में अलग-अलग तारीखों के लिए रिक्त सीटों की स्थिति बेहतर है। ऐसे में नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग से परेशान यात्रियों के पास विकल्प है।
किस स्पेशल ट्रेन में कितनी सीटें खाली
नोट : ये आंकड़े 16 अक्टूबर की उपलब्धता सूची पर आधारित हैं। 1. रांची- शालीमार स्पेशल (08616) तारीख स्लीपर थर्ड एसी सेकंड एसी 21 अक्टूबर 180 उपलब्ध आरएसी13 वेटिंग 3 23 अक्टूबर 194 उपलब्ध वेटिंग 8 वेटिंग 5 28 अक्टूबर 286 उपलब्ध 62 उपलब्ध 20 उपलब्ध 2. रांची–अजमेर स्पेशल (09620) 18 अक्टूबर वेटिंग 22 आरएसी 38 आरएसी 11 25 अक्टूबर वेटिंग 18 42 उपलब्ध 14 उपलब्ध 1 नवंबर 88 उपलब्ध 162 उपलब्ध 19 उपलब्ध 8 नवंबर 66 उपलब्ध 173 उपलब्ध 29 उपलब्ध 3. रांची–अलीपुरद्वार स्पेशल (08661) 19 अक्टूबर 471 उपलब्ध 1 उपलब्ध आरएसी 3 26 अक्टूबर 594 उपलब्ध आरएसी 7 आरएसी 74 2 नवंबर 637 उपलब्ध 40 उपलब्ध 217 उपलब्ध 4. हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल (08637) 21 अक्टूबर वेटिंग 46 वेटिंग 17 वेटिंग 17 28 अक्टूबर बुकिंग बंद आरएसी 21 वेटिंग 10 4 नवंबर वेटिंग 19 267 उपलब्ध वेटिंग 6 5. हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (08609) 19 अक्टूबर वेटिंग 16 102 उपलब्ध आरएसी 6 26 अक्टूबर वेटिंग 18 162 उपलब्ध 1 उपलब्ध 6. रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (02877) 17 अक्टूबर वेटिंग 52 वेटिंग 18 वेटिंग 4 24 अक्टूबर वेटिंग 69 वेटिंग 52 बुकिंग बंद 31 अक्टूबर आरएसी 32 101 उपलब्ध वेटिंग 1 7 नवंबर आरएसी 26 109 उपलब्ध आरएसी 3 रांची से चलने वाली ज्यादातर नियमित ट्रेनों में सीटें नहीं
