Sunday, October 18, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में पट खुलते ही मंदिरों में उमड़ी भीड़:कहीं सोने की लंका तो कहीं चूड़ियों से सजा मां का दरबार; माता के दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे भक्त


गयाजी में दुर्गा पूजा पर चारों ओर भक्ति का माहौल है। भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। शहर की सड़कों से लेकर मोहल्लों तक मां दुर्गा के जयकारे गूंज रहे हैं। कहीं सोने की लंका की झलक दिख रही है, तो कहीं रंग-बिरंगी चूड़ियों से मां का दरबार सजाया गया है। भव्य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी हैं। पट खुलने के साथ ही दर्शन का सिलसिला भी जारी है। केदारनाथ मार्केट में सोने की लंका आकर्षण का केंद्र शहर के केदारनाथ मार्केट में इस बार सोने की लंका थीम पर भव्य पंडाल बनाया गया है। यहां हर साल अलग-अलग थीम पर पंडाल तैयार किया जाता है। यही वजह है कि मां के दर्शन के साथ पंडाल की सजावट देखने के लिए भी लोगों में उत्सुकता रहती है। सप्तमी से शुरू होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ दशमी तक बनी रहती है। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों से भी लोग यहां पहुंचते हैं। देर रात तक दर्शन और पंडाल देखने का सिलसिला चलता है। चूड़ियों से सजा मां का दरबार, दूर से दिख रही चमक बाइपास स्थित घुघड़ी टांड़ के पास भी इस बार खास सजावट की गई है। यहां चूड़ियों से मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार की गई है। प्रतिमा को भी चूड़ियों से सजाया गया है। चूड़ियों पर की गई बारीक सजावट दूर से ही चमकती नजर आती है। रंगों और चमक का यह मेल पंडाल को अलग पहचान दे रहा है। यहां भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। चांदचौरा में 15 साल बाद लौटी परंपरा, युवाओं ने संभाली कमान चांदचौरा में स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिमा को काफी ऊंचाई पर स्थापित किया गया है। ताकि दूर से ही श्रद्धालु मां के दर्शन कर सकें। यहां करीब 15 साल तक प्रतिमा स्थापित नहीं की गई थी। अब दो साल से फिर विधिवत पूजा की परंपरा शुरू हुई है। समिति के सदस्य पीयूष सिन्हा ने बताया कि पहले मोहल्ले के वरिष्ठ लोग इस परंपरा को निभाते थे। अब युवाओं ने इसकी कमान संभाल ली है। इससे मोहल्ले में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह बढ़ा है। इन इलाकों में भी सजे मां के दरबार केदारनाथ मार्केट, बाइपास, गोगरी टायर, कौआ स्थान, स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन के पास और हाते गोदाम से लेकर मानपुर तक आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। हर जगह मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सप्तमी से नवमी तक श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। शहर में नवरात्रि का उत्साह अब चरम की ओर बढ़ रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles