Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूजा के दौरान भारी गाड़ियों की नो एंट्री का उल्लंघन:पुलिस ने 15 गाड़ियों पर लगाया जुर्माना, निगरानी व्यवस्था और जिम्मेदारी को लेकर सवाल


नवादा में दुर्गा पूजा के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद नो एंट्री के आदेश के उल्लंघन का मामला सामने आया है। प्रशासन की ओर से रात 2 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाई गई थी, लेकिन आरोप है कि रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर ही कई बड़े ट्रक और भारी वाहन शहर की मुख्य सड़कों पर पहुंच गए। उस समय बाजार में श्रद्धालुओं और आम लोगों की आवाजाही जारी थी। ऐसे में भीड़ के बीच भारी वाहनों के प्रवेश से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से दुर्गा पूजा को लेकर जारी प्रेस विज्ञप्ति में 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक, सप्तमी पूजा से मूर्ति विसर्जन तक, सुबह 6 बजे से रात 2 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की जानकारी दी गई थी। करीब 15 वाहनों पर जुर्माना लगाया इसके बावजूद प्रतिबंधित अवधि में वाहनों के शहर में प्रवेश करने से यातायात नियंत्रण की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार को मिलने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। इसके बाद यातायात थाना को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जानकारी के अनुसार, नो एंट्री का उल्लंघन कर शहर में प्रवेश करने वाले करीब 15 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। मामले को लेकर उठ रहे कई सवाल हालांकि, इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने की पुष्टि नहीं हुई है। दुर्गा पूजा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों और पूजा पंडालों में दंडाधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि प्रतिबंधित समय में भारी वाहन शहर के भीतर कैसे पहुंच गए? क्या प्रवेश मार्गों पर पर्याप्त निगरानी की जा रही थी और क्या निर्धारित स्थानों पर तैनात कर्मियों को इसकी जानकारी मिली थी? पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भारी वाहनों का प्रवेश दुर्घटना का खतरा बढ़ा सकता है। ऐसे में केवल जुर्माना लगाने के साथ ही यह जांच करना भी जरूरी है कि नो एंट्री के आदेश का उल्लंघन किन परिस्थितियों में हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles