Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में बंद घर से 4.50 लाख के जेवर-रुपए चोरी:चोरों ने तीन अलमारियां तोड़ीं; दुर्गापूजा पंडाल से लौटा बेटा तो टूटा मिला दरवाजे का ताला


धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया सवाईगाढ़ा में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर घर से लाखों रुपए के सोने के जेवर और 50 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। चोरी गए जेवरों का वजन करीब 30 से 35 ग्राम बताया गया है। उनकी कीमत लगभग तीन से चार लाख रुपए आंकी गई है। चोरों ने घर की तीन अलमारियों को तोड़कर उनमें रखे कीमती सामान निकाल लिए। घटना के समय घर के मालिक गोलक चटर्जी अपनी पत्नी के साथ बोकारो गए हुए थे। उनका बड़ा बेटा ऑफिस में था, जबकि छोटा बेटा दुर्गापूजा पंडाल में दर्शन करने गया था। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दुर्गापूजा पंडाल से लौटा बेटा, तो खुला चोरी का मामला घटना का पता तब चला, जब गोलक चटर्जी का छोटा बेटा दुर्गापूजा पंडाल से दर्शन कर घर लौटा। उसने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वह घर के अंदर गया। वहां का नजारा देखकर वह हैरान रह गया। घर के सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। उनमें रखे कीमती सामान भी गायब थे। इसके बाद उसे चोरी होने की जानकारी मिली। उसने तत्काल परिवार के सदस्यों को इसकी सूचना दी। साथ ही बलियापुर थाना की पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। घर के सदस्य वापस लौटे, तो उन्हें चोरी का पता चला। तीन जोड़ी कान की बाली, दो जोड़ी सोने के बाला भी गायब घर की सदस्य माधुरी चटर्जी ने बताया कि चोर तीन जोड़ी कान की बाली, दो जोड़ी सोने के बाला, तीन अंगूठियां और एक सोने की चेन ले गए हैं। चोरी हुए सोने के जेवरों का कुल वजन करीब 30 से 35 ग्राम बताया गया है। इनकी अनुमानित कीमत तीन से चार लाख रुपए है। इसके अलावा घर में रखे 50 हजार रुपए नकद भी गायब हैं। माधुरी चटर्जी के अनुसार, परिवार के सदस्य कुछ समय के लिए घर से बाहर गए थे। एक-दो घंटे बाद बेटा घर लौटा, तो चोरी का पता चला। चोरों ने घर की तीन अलमारियों को तोड़कर सामान निकाला था। वारदात के बाद कमरों में सामान बिखरा हुआ था। पुलिस ने की जांच, आवेदन का इंतजार घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर की जांच-पड़ताल की और मामले की जानकारी ली। टीओपी प्रभारी एमडी इरफान अंसारी ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस को लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद चोरी गए सामान की विस्तृत जानकारी सामने आएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles