Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

प्रतिमा स्थापना के लिए किया गया भूमि पूजन


चंदनकियारी | चंदनकियारी के बागान टोला में रविवार को चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर अमर शहीद सरदार गोवर्धन दिकपति बाउरी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्य को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित चंदन कुमार ने बताया कि वीर गोवर्धन दिकपति बाउरी का जीवन, संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी आदमकद प्रतिमा की स्थापना से क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास और वीर शहीद के योगदान को नई पहचान मिलेगी। साथ ही, युवा पीढ़ी को उनके संघर्ष और बलिदान से परिचित होने का अवसर मिलेगा। कहा कि प्रतिमा स्थापना का यह प्रयास क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी इस पहल को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग देने की बात कही।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles