![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो न्यू कॉलोनी कुर्मीडीह दुर्गा मंडप में स्थानीय लोगों की ओर से भव्य दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। यहां वर्ष 1971 से लगातार मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की परंपरा निभाई जा रही है। इस वर्ष भी पूजा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महाअष्टमी के अवसर पर मंडप में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान मंडप में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के सहयोग से पूजा की तैयारियां की गई हैं। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इनमें अध्यक्ष रजनीश के साथ कुनाल किशोर शर्मा, सुशील भगत, आशुतोष पांडेय, दीपक कुमार, मोनू कुमार, अनुरोध कुमार, अमन कुमार, राकेश पांडेय और गोपाल चौधरी सहित अन्य लोग जुटे हुए हैं। आयोजन समिति के अनुसार, महानवमी और विजयादशमी के अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। वर्षों पुरानी परंपरा के कारण इस पूजा का क्षेत्र में विशेष महत्व है।
महाअष्टमी पर न्यू कॉलोनी कुर्मीडीह में श्रद्धालुओं ने की महागौरी की आराधना
