![]()
बोकारो | सेक्टर-3 स्थित चक्की मोड़ दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार सुबह मां दुर्गा के दरबार में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा को पुष्प अर्पित किए और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। सुबह से ही पूजा पंडाल में भक्तों की आवाजाही रही। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने मां की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कमेटी के सदस्य पाली सिंह ने बताया कि दुर्गापूजा में पुष्पांजलि का विशेष धार्मिक महत्व है। पुष्पांजलि केवल मां के चरणों में फूल अर्पित करने की परंपरा नहीं, बल्कि यह भक्तों की श्रद्धा, आस्था और समर्पण का प्रतीक है। कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न कराया गया।
चक्की मोड़ पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं ने दी पुष्पांजलि
