![]()
शिवहर में महानवमी की रात मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों में पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। शिवहर के एसपी खुद सड़क पर उतरे और बाइक रैली के जरिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी के साथ एसडीपीओ अनुशील कुमार, एसडीएम डॉ. अनंत कुमार, साइबर डीएसपी ईशानी सिंह और शिवहर थाना प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रखी। भीड़ वाले इलाकों पर रही खास नजर बाइक रैली के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासन की कोशिश थी कि श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के दर्शन करने में परेशानी न हो और शहर में शांति बनी रहे। एसपी का खुद सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना त्योहार के दौरान पुलिस की सक्रियता को दिखाता है। सुरक्षा जायजा लेने की तस्वीरें..
शिवहर में सुरक्षा जांचने सड़क पर उतरे SP:महानवमी की रात बाइक रैली से लिया जायजा, SDPO और SDM समेत कई अधिकारी रहे साथ
