Tuesday, October 20, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत बढ़ी तो भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- यह राज्य प्रायोजित आतंकवाद

Mamata Banerjee on CJP Leaders Remand: कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा – CJP) के 2 युवा नेताओं की न्यायिक हिरासत 2 दिनों के लिए और बढ़ाये जाने पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने गुस्से का इजहार किया है. ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि यह राज्य प्रायोजित आतंकवाद और पुलिसिया अत्याचार है.

आशुतोष और सौरव को तुरंत रिहा करने की मांग

मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक आक्रामक पोस्ट जारी करते हुए ममता बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसियों और पुलिस की इस कार्रवाई को राज्य-प्रायोजित आतंकवाद (State-Sponsored Terrorism) और पुलिस-प्रायोजित अत्याचार करार दिया. ममता बनर्जी ने कॉजपा के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाते हुए दोनों को तुरंत रिहा किये जाने की मांग की.

कोलकाता से दिल्ली-मुंबई तक अत्याचार : ममता

दिल्ली की अदालत द्वारा दोनों युवा नेताओं की रिमांड बढ़ाये जाने के पीछे राजनीतिक मंशा बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा- जेन जी (Gen Z) पर प्रहार लोकतंत्र के लिए खतरा. मैं आशुतोष और सौरव की हिरासत बढ़ाने के पीछे की हताश मंशा को अच्छी तरह समझ सकती हूं. यह एक खतरनाक तानाशाही रवैया है, जिसका इस्तेमाल रोजाना हमारे लोकतंत्र पर प्रहार करने के लिए किया जा रहा है. देश के युवा लड़के-लड़कियों (Gen Z) को प्रताड़ित करना तुरंत बंद किया जाये.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी बोलीं- मुझे नजरबंद कर दिया, टीएमसी की रैली के रास्ते पर भाजपा ने किया कब्जा

पूरे देश में तानाशाही का माहौल : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने दावा किया कि यह उत्पीड़न केवल किसी एक शहर तक सीमित नहीं है. कोलकाता से लेकर दिल्ली और मुंबई तक पूरे देश में जनता और विपक्षी आवाजों पर अत्याचार चरम पर है. उन्होंने कहा कि जब देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए युवा सड़कों पर उतरेंगे, तब सत्ता में बैठे अहंकारी नेताओं का घमंड टूटेगा. अगर सरकार लोकतंत्र में जरा भी यकीन रखती है, तो आशुतोष और सौरव को तुरंत रिहा करे.

क्या है पूरा मामला? क्यों हुई थी गिरफ्तारी?

13 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था. जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाये जाने के बावजूद आशुतोष रांका और सौरव दास अपने समर्थकों के साथ बंद गेट कूदकर अंदर दाखिल हो गये थे. वहां तिरंगा फहराया और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, तो बोले शमिक- जो कहना है कहें, उन्हें कोई नहीं रोकेगा

कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 2 दिन बढ़ायी

सोमवार को दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस थाने में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किये जाने के बाद दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत को और 2 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है.

The post सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत बढ़ी तो भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- यह राज्य प्रायोजित आतंकवाद appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles