Tuesday, October 20, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता में बोले शुभेंदु अधिकारी- सनातन परंपरा के जीवंत प्रतीक हैं नवरात्रि और दुर्गा पूजा

Maha Navami 2026 Suvendu Adhikari:महानवमी के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए दुर्गा पूजा और नवरात्रि को भारतीय संस्कृति तथा सनातन चेतना का मुख्य आधार करार दिया है. कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम, जेडब्ल्यू मैरियट (JW Marriott) और सॉल्टलेक में आयोजित जागरण कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की महाआरती की.

चोरबागान हादसे पर सीएम ने शोक जताया

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की सुख-समृद्धि, शांति तथा नागरिकों के निरोगी जीवन की प्रार्थना की. उत्तर कोलकाता के चोरबागान में हुई भगदड़ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भावुक नजर आये. उन्होंने कहा कि 19 श्रद्धालुओं की मौत से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है.

समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नारी शक्ति का प्रतीक है उत्सव

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए और जागरण कार्यक्रमों में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा- नवरात्रि और दुर्गा पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान मात्र नहीं हैं. यह हमारी सदियों पुरानी सनातन परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और शक्ति स्वरूपा नारी के प्रति अगाध श्रद्धा के जीवंत प्रतीक हैं. मां जगदम्बा की आराधना से हमारे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक एकता का नया संचार होता है.

ये भी पढ़ें: कांथी में बोले शुभेंदु अधिकारी- भारत में बांग्लादेश जैसी अशांति फैलाना चाहते हैं कम्युनिस्ट

चोरबागान त्रासदी से मन व्यथित : अधिकारी

महासप्तमी (17 अक्टूबर) की शाम उत्तर कोलकाता के चोरबागान पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने सीमित सार्वजनिक कार्यक्रमों की वजह बतायी. कहा कि चोरबागान हादसे में श्रद्धालुओं की मौत से मन अत्यंत व्यथित है. इसलिए सभी बड़े उत्सवों और कमर्शियल पंडालों में जाने से बच रहे हैं. सीएम ने कहा कि वह सच्चे ‘सनातनी' के रूप में शुद्ध धार्मिक जागरणों और गृह नगर कांथी (पूर्वी मेदिनीपुर) की पारंपरिक पूजा में ही भाग ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ पर बोले शुभेंदु अधिकारी- अस्थायी होमगार्ड्स की भूमिका जांच के घेरे में, हम ढो रहे तृणमूल का बोझ

The post कोलकाता में बोले शुभेंदु अधिकारी- सनातन परंपरा के जीवंत प्रतीक हैं नवरात्रि और दुर्गा पूजा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles