Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आदित्यपुर में वेज रोल विवाद, 1 युवक की मौत:ऑर्डर मिलने में देरी होने पर रुपए लौटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद जानलेवा बन गया


आदित्यपुर थाना से महज 300 मीटर दूर आयडा गेट के सामने स्थित खाऊ गली में वेज रोल का ऑर्डर मिलने में देरी होने पर रुपए लौटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद जानलेवा बन गया। मंगलवार देर रात करीब एक बजे एक फास्ट फूड ठेले पर हुई कहासुनी के बाद जमकर चाकूबाजी हुई। इसमें मानगो आजाद बस्ती रोड नंबर-4 (मुर्गा मैदान) निवासी शेखर तिर्की समेत चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शेखर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं, घायलों (सन्नी, सागर झा और अरुण पांडेय) की स्थिति खतरे से बाहर है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles