Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर; शराब पीने के दौरान एक-दूसरे पर हमला:बड़े भाई ने नाबालिग भाई की चाकू गोदकर की हत्या, फरार


कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर रोड नंबर-1 के पास मंगलवार शाम आपसी विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई सनी बिरुआ (16) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक के पिता राम बिरुआ के बयान पर कदमा थाना में बड़े बेटे गणेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम दोनों भाई बैठकर शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। सिर में पत्थर लगने से घायल गणेश ने गुस्से में घर से चाकू लाकर सनी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सनी के शरीर पर चाकू के आठ घाव मिले। घटना के बाद गणेश फरार हो गया। परिजनों ने दोस्तों की मदद से लहूलुहान सनी को टीएमएच पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles