Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डंपर ने बाइक सवार 2 पुलिस अफसरों को टक्कर मारी:दोनों गंभीर घायल, एक्सीडेंट के बाद हायर सेंटर रेफर


अररिया-फारबिसगंज मार्ग में एनएच -27 के डोरिया- सोनापुर के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित डंपर ट्रक ने बाइक सवार दो पुलिस पदाधिकारियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची सिमराहा पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए एक पदाधिकारी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोशी स्नातक चुनाव की ब्रीफिंग में शामिल होने जा रहे थे घायलों की पहचान फारबिसगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता और सिमराहा थाना के अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, कोशी स्नातक चुनाव को लेकर अररिया स्थित खेल भवन में आयोजित ब्रीफिंग में शामिल होने के लिए दोनों पुलिस पदाधिकारी बाइक से अररिया जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-27 पर डोरिया-सोनापुर के समीप एक अनियंत्रित डंपर ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पदाधिकारी को बेहतर इलाज के लिए किया रेफर हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सिमराहा पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे घायल पदाधिकारी संतोष कुमार का भी उपचार किया गया। सदर अस्पताल पहुंचे पुलिस पदाधिकारी, जाना घायलों का हाल घटना की जानकारी मिलने के बाद अररिया नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती, पुलिस अवर निरीक्षक बबीता कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक पुष्कर कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की इस हादसे ने एक बार फिर एनएच-27 पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित भारी वाहनों से होने वाले सड़क हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, दोनों पुलिस पदाधिकारियों के स्वास्थ्य को लेकर पुलिस महकमे में चिंता का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles