![]()
सहरसा के नवहट्टा प्रखंड की हाटी पंचायत में पीएम आवास योजना में धांधली का आरोप है। रिश्वत न देने पर करीब 50 जरूरतमंद परिवारों के नाम सूची से हटा दिए गए। गुरुवार को मोहम्मद युनूस भारती और मो. नाजिम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ प्रिया भारती को लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन की कॉपी जिलाधिकारी को भी भेजी आवास योजना के सर्वे में नाम जोड़ने के लिए तीन-तीन हजार रुपये मांगे गए थे। राशि न देने पर लाभ नहीं मिला। शिकायत पर आवास सहायक फैजल खान ने नंबर ब्लॉक कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जांच कर कार्रवाई न होने पर वे आंदोलन करेंगे। आवेदन की कॉपी जिलाधिकारी को भी भेजी गई है। बीडीओ प्रिया भारती ने कहा कि शिकायत मिली है, मामले को गंभीरता से लिया है। निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्रवाई होगी।
रिश्वत नहीं देने पर 50 गरीब परिवारों के नाम काटे:PM आवास स्कीम में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने BDO को सौंपा मेमोरैंडम
