Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिवाली से बढ़ेगी सर्दी:अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं, 27-28 को बारिश की संभावना


झरखंड के कई जिलों में अब हल्की ठंड महसूस होने लगी है। शाम होते ही गुलाबी ठंड और सिहरन का एहसास शुरू हो जाता है। ऐसा ही अहले सुबह भी देखा जा रहा है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह ठंड सिर्फ स्थानीय कारणों से महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, तेज सर्दी के लिए दिवाली तक इंतजार करना होगा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद इसमें दो-तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। 26 अक्टूबर तक सुबह के वक्त धुंध और कुहासा रह सकता है, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। वहीं, 27 अक्टूबर को कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद बढ़ सकती है ठंड मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 और 28 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह बादल और कुहासा छाया रह सकता है। उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव की वजह बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों को माना जा रहा है। बारिश होने पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और शाम की ठंड बढ़ने तथा ठिठुरन महसूस होने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में झारखंड के लोगों को मौसम के बदलते मिजाज के साथ बढ़ती ठंड का सामना करना पड़ सकता है। आसमान साफ, इसलिए गिर रहा तापमान
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मानसून के विदा होने के बाद से आसमान साफ है। इससे दिन में धरती की सतह गर्म होती है, रात में यह गर्मी तेजी से बाहर निकलती है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसलिए पारा लुढ़क रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles