Saturday, October 24, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, शौचालय में मिला हाथ से लिखा नोट

Kolkata Airport Bomb Threat: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को बम की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां परेशान हो उठीं. हवाई अड्डे के एक महिला शौचालय में टिश्यू पेपर पर हाथ से लिखा एक नोट मिला. इसमें बोर्डिंग गेट संख्या 30 पर बम होने की चेतावनी दी गयी थी. सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे हवाई अड्डे पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया. हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

सफाई कर्मचारी को मिला धमकी भरा नोट

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह हवाई अड्डे के एक सफाई कर्मचारी को महिला शौचालय में टिश्यू पेपर पर लिखा नोट मिला. इसमें बोर्डिंग गेट संख्या 30 पर बम होने की बात कही गयी थी. कर्मचारी ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया.

बम निरोधक दस्ते ने चलाया तलाशी अभियान

धमकी मिलने के बाद बोर्डिंग गेट संख्या 30 के आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवानों और बम निरोधक दस्ते ने हवाई अड्डे के विभिन्न हिस्सों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया. एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. एहतियात के तौर पर पूरे हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की सूचना, CISF ने चप्पे-चप्पे की ली तलाशी, फर्जी निकला ई-मेल

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

विधाननगर सिटी पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, पुलिस नोट बरामद करने वाले सफाई कर्मचारी से पूछताछ कर रही है. सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी भरा नोट किसने छोड़ा था. सुरक्षा जांच के बावजूद उड़ानों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा.

दो सप्ताह पहले भी मिली थी बम की धमकी

कोलकाता हवाई अड्डे को इससे पहले 8 अक्टूबर को ई-मेल के जरिये बम की धमकी मिली थी. उस ई-मेल में हवाई अड्डा परिसर में विस्फोटक रखे होने की चेतावनी दी गयी थी. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों को सतर्क करते हुए हवाई अड्डे के कुछ हिस्सों को खाली कराया था और तलाशी अभियान चलाया था. हालांकि, उस दौरान भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी. लगातार दूसरी बार धमकी मिलने के बाद हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गयी है.

ये भी पढ़ें: IndiGo की फ्लाइट में बम विस्फोट की धमकी से एयरपोर्ट पर हड़कंप, अलर्ट

The post कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, शौचालय में मिला हाथ से लिखा नोट appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles