Sunday, October 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ईंट-भट्ठे पर महिला मजदूर से मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप:मधुबनी में बचाने आए मजदूर का सिर फटा, थाना में शिकायत दर्ज


मधुबनी के पंडौल थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर एक महिला मजदूर के साथ कथित मारपीट और छेड़छाड़ का विरोध करना दूसरे मजदूर को भारी पड़ गया। महिला को बचाने पहुंचे अनिल झा पर आरोपितों ने लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में अनिल झा का सिर फट गया, जबकि महिला मजदूर हसीना बीवी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। भाजपा नेता के भट्टे पर मारपीट प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता हसीना बीवी मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। वह अपने पति के साथ भाजपा के जिला परिषद सदस्य पिंटू मिश्रा के शुभंकरपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करती हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल अनिल झा दरभंगा जिले के निवासी बताए गए हैं। घटना के संबंध में अनिल झा ने पंडौल थाने में लिखित आवेदन देकर पंडौल निवासी नागमणि सिंह सहित कई अज्ञात असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। कमरे में घुसकर मारपीट करने का आरोप आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 21 अक्टूबर की शाम हसीना बीवी अपने पति के साथ कमरे में मौजूद थीं। इसी दौरान नागमणि सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ कथित तौर पर जबरन कमरे में घुस गया। इसके बाद महिला के साथ मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। एक मजदूर का सिर फूटा आवेदन के मुताबिक, महिला की चीख-पुकार सुनकर अनिल झा उन्हें बचाने के लिए पहुंचे। इसी दौरान आरोपितों ने उन पर लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना के बाद अन्य मजदूरों की मदद से दोनों घायलों का उपचार कराया गया। इस मामले में अनिल झा ने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुटी है। घटना में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles