Sunday, October 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो बुजुर्ग की हत्या

भास्कर इनसाइट नशा करने के लिए पैसे देने से इनकार करना 65 वर्षीय बुजुर्ग भरत सिंह को भारी पड़ गया। बोकारो के हरला थाना क्षेत्र में सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल स्कूल के पास एक आरोपी ने पत्थर से कूचकर उनकी हत्या कर दी। घटना शनिवार की सुबह करीब 5:15 बजे की है। इस संबंध में सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि मृतक रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान आरोपी सेक्टर-9 झोपड़ी निवासी पंकज साव उर्फ पंकज वर्मा ने अकेला पाकर पहले भरत सिंह से नशा करने के लिए पैसे मांगे। इनकार करने पर उनके पॉकेट से उसने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। लेकिन बुजुर्ग ने इसका कड़ा विरोध किया और दोनों में हाथापाई होने लगी। इतने में आरोपी ने सड़क किनारे पड़े पत्थर से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। चोट लगते ही बुजुर्ग सड़क पर गिर गए और बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और माजरा समझने के तुरंत बाद एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को बैशाली मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही और जांच के दौरान हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, आरोपी का खून लगा शर्ट, मृतक का मोबाइल, टूटा हुआ चश्मा और आरोपी का कंबल बरामद किया है। इस मामले में हरला थाना कांड संख्या 109/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। छापेमारी में थाना प्रभारी खुर्शीद आलम आदि शामिल थे। नशे के लत में हत्या की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता बोकारो में नशे की लत युवाओं को अपराध की राह पर धकेल रही है। नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर विवाद और फिर हत्या जैसी घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। माराफारी थाना क्षेत्र के डोमपाड़ा में 18 अक्टूबर को झोपड़ी कॉलोनी निवासी अमित का शव मिला था। मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी सूरज कुमार उर्फ भूरा को 21 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, शनिवार को हरला थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या की घटना ने भी चिंता बढ़ा दी है। लगातार सामने आ रही ऐसी वारदातें नशे के बढ़ते खतरे की ओर इशारा करती हैं

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles