बोकारो | आईआईटी आईएसएम ने काउंसलिंग इंटर्न के चार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी विज्ञापन के अनुसार यह नियुक्ति अनुबंध पर होगी और चयनित अभ्यर्थियों को 30,000 रुपए मासिक मानदेय मिलेगा। अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है। आवेदन 15 नवंबर 2026 शाम छह बजे तक ईमेल के माध्यम से भेजे जा सकते हैं, जबकि चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा, जो 18 नवंबर 2026 सुबह नौ बजे संस्थान के हेल्थ सेंटर में प्रस्तावित है। योग्यता के तौर पर क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री अनिवार्य है। साथ ही क्लिनिकल साइकोलॉजी का कम से कम एक पेपर पढ़ने वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे, बशर्ते डिग्री हाल के दो वर्षों में प्राप्त हो। इंटर्न विद्यार्थियों को तनाव, चिंता और पढ़ाई के दबाव से निपटने में काउंसलिंग के माध्यम से सहायता देंगे।
