Sunday, October 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Nalanda Gold Businessman Shot & Looted | PMCH Refer

बिहारशरीफ-बरबीघा मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस दौरान अपराधी व्यवसायी के पास मौजूद लगभग 50 ग्राम सोना लूटकर हथियार लहराते हुए मौके से फरार

.

घायल व्यवसायी की पहचान शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत फैजाबाद मोहल्ला निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में पटना (PMCH) रेफर कर दिया गया है।

दुकान बंद कर घर लौटते समय घात लगाए अपराधियों ने घेरा

जानकारी के अनुसार, फैजाबाद निवासी सोनू कुमार और उनके सहोदर भाई गोलू कुमार नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र स्थित बेनार बाजार में सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं। घायल कारोबारी के चाचा रंजीत कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम दोनों भाई रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर एक ही बाइक से बरबीघा स्थित अपने घर लौट रहे थे।

जैसे ही वे बिहारशरीफ-बरबीघा मुख्य मार्ग पर सारे थाना क्षेत्र के भैरो बिगहा मोड़ के समीप पहुंचे, तभी तीन बाइकों पर सवार छह नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर जबरन रोक लिया। अपराधियों ने रुकते ही लूटपाट की कोशिश शुरू कर दी।

विरोध करने पर सीने के पास मारी गोली, दूसरे भाई ने भागकर बचाई जान

स्वर्ण व्यवसायी सोनू कुमार ने जब लूटपाट का विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली लगते ही सोनू लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधी उनके पास मौजूद करीब 50 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान साथ रहे छोटे भाई गोलू कुमार ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी परिजनों व स्थानीय लोगों को दी।

सारे थाना क्षेत्र में हुई घटना

सारे थाना क्षेत्र में हुई घटना

प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर, बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से खून से लथपथ सोनू कुमार को आनन-फानन में बरबीघा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति अत्यंत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही सारे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सारे थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर नाकेबंदी कर सघन छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles