![]()
पटना में शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। पीड़िता शीला अखौरी अपने बेटे अभिजीत के साथ शुक्रवार रात आशियाना स्थित चटकारा स्वीट्स एंड बेकरी में खाना खाने गए थे। रात करीब 9:30 बजे खाना खाने के बाद दोनों रेस्टोरेंट से निकले। तभी बाइक सवार 2 बदमाशों ने शीला के गले से चेन झपट ली। इसके बाद दोनों बदमाश आशियाना-दीघा रोड की ओर रामनगरी की तरफ फरार हो गए। घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की है। KTM बाइक से आए थे बदमाश पीड़िता के मुताबिक, दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे और काले रंग की KTM बाइक पर सवार थे। झपटी गई सोने की चेन का वजन करीब 20 ग्राम बताया गया है। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गईं और सदमे में हैं। वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस शास्त्रीनगर थाने के एडिशनल एसएचओ अभय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।
पटना में महिला के गले से चेन झपटकर बदमाश फरार:डिनर के बाद बेटे के साथ रेस्टोरेंट से निकली थी पीड़िता, वारदात के बाद बाइक सवार फरार
