Sunday, October 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Palamu Marriage Dispute | Girl Climbs Mobile Tower Again in Manatu

पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के पदमा स्थित सूर्य मंदिर के पास शादी को लेकर विवाद में एक युवती लगातार दूसरे दिन रविवार को बीएसएनएल के करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती की पहचान पकरीयाडीह निवासी रिंकू कुमारी (18) के रूप में हुई है। वह

.

वहीं, वह जिस युवक से शादी करने की बात कह रही है उसका नाम सुनील यादव है। वह पदमा देवडीहडीह गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम सोहराई यादव है। रिंकू युवक से शादी करना चाहती है, जबकि वह इसके लिए तैयार नहीं है।

शादी को लेकर विवाद में एक युवती लगातार दूसरे दिन रविवार को बीएसएनएल के करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

शादी को लेकर विवाद में एक युवती लगातार दूसरे दिन रविवार को बीएसएनएल के करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

इसी विवाद के बीच युवती शनिवार को भी टावर पर चढ़ गई थी। उस दिन करीब एक घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस, ग्रामीणों और परिजनों के समझाने पर वह नीचे उतरी थी। इसके बाद उसे स्वजनों को सौंप दिया गया था। हालांकि, अगले दिन वह फिर उसी मांग को लेकर टावर पर चढ़ गई। इससे इलाके में हलचल मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

टावर से उतरने के बाद दर्ज कराई थी यौन शोषण की प्राथमिकी

शनिवार को टावर से नीचे उतरने के बाद रिंकू ने मनातू थाने में सुनील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बावजूद युवती अपनी मांग पर अड़ी रही। रविवार को वह दोबारा टावर पर चढ़ गई।

युवक से शादी कराने की मांग करने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विक्की कुमार सहित पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान अनहोनी की आशंका बनी रही। ग्रामीण भी युवती को समझाने में जुटे रहे, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विक्की कुमार सहित पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विक्की कुमार सहित पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया।

माला लेकर पहुंचा युवक, समझाने पर नीचे उतरी युवती

इसी बीच सुनील माला लेकर मौके पर पहुंचा और रिंकू को समझाने लगा। इसके बाद युवती सुरक्षित नीचे उतर आई। उसके नीचे उतरने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि युवती बालिग है। उसकी उम्र 18 वर्ष है। थाना प्रभारी विक्की कुमार के अनुसार, युवक और युवती दोनों बालिग हैं।

युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लगातार दो दिनों तक शादी की मांग को लेकर युवती के टावर पर चढ़ने की घटना से पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ गई थी।

—————————————–

इसे भी पढ़ें…..

शादी के लिए 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी किशोरी:प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी, एक घंटे चला हंगामा; प्रेमी के समझाने पर नीचे उतरी

पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में शनिवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। पदमा सूर्य मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

प्रेमी भी नाबालिग है। इधर, लड़की टावर पर चढ़कर गांव के ही प्रेमी से शादी कराने की मांग करने लगी। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई।

परिजनों और ग्रामीणों के काफी समझाने के बावजूद वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles