Sunday, October 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

6 बाइक समेत 3 मोटसाइकिल चोर गिरफ्तार

गयाजी में बाइक लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह का सरगना नाबालिग है। जो पकड़ा गया है। उसके विरुद्ध पहले से आर्म्स एक्ट के केस दर्ज है। पुलिस ने इस मामले में कुल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

.

पुलिस ने लूटी गई एक बाइक के साथ चोरी की 2 और वारदात में इस्तेमाल 3 बाइक भी बरामद की हैं। पुलिस अब गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश में जुटी है। इस बात की जानकारी वजीरगंज एसडीपीओ अभिनव कुमार ने दी।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में तेतरिया निवासी लिट्टू मांझी का बेटा रिचू कुमार, बाराडीह निवासी भोला प्रसाद का बेटा आयुष कुमार और राम प्रवेश प्रसाद का बेटा अंशु कुमार शामिल हैं। इनके अलावा एक नाबालिग है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है।

चोरी की बाइक भी हुई बरामद।

चोरी की बाइक भी हुई बरामद।

दो बाइक पर आए थे चार बदमाश, मारपीट कर छीनी बाइक

घटना 15 अक्टूबर की देर रात की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसुंडा-फतेहपुर मार्ग पर विजय डेंटल क्लीनिक के नजदीक बाइक लूट की 2 घटनाएं हुई थीं। 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने दोनों वारदात को अंजाम दिया था।

इसमें एक लाइनर भी बाइक से शामिल था। आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट कर बाइक सवारों से दो बाइक छीन लीं। इनमें एक बाइक का नंबर BR 02 BU 9623 और दूसरी का BR 02 BN 0349 है।

घटना के बाद वजीरगंज थाना क्षेत्र के सरसा निवासी अजीत कुमार उर्फ रविरंजन ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। इसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल और दूसरे बिंदुओं पर जांच करते हुए आरोपितों की पहचान की। इसके बाद बाराडीह गांव में छापेमारी की गई।

पुलिस गिरफ्त में तीन शातिर।

पुलिस गिरफ्त में तीन शातिर।

चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री की भी जांच

पुलिस ने लूट की बाइक के अलावा चोरी की 2 अन्य बाइक बरामद की हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई तीन बाइक भी जब्त की गई है। इससे पुलिस को गिरोह की दूसरी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह के सदस्य चोरी की बाइक कहां से लाते थे और उनकी खरीद-बिक्री में कौन-कौन शामिल है।

पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपितों की दूसरी आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आगे की जांच में बाइक चोरी व लूट की अन्य घटनाओं से जुड़े सुराग मिल सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles