Monday, October 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में जुआ खेलते 15 लोग गिरफ्तार:बिरसानगर के प्रकाश नगर में एक मकान से 7.67 लाख कैश और 16 मोबाइल फोन जब्त


जमशेदपुर पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई की है। बिरसानगर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर स्थित एक मकान में छापेमारी कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 7 लाख 67 हजार 400 रुपए नकद, 16 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सिटी एसपी ललित मीणा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि प्रकाश नगर में प्रतापलाल सिंह के घर में जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद एक विशेष छापेमारी दल बनाया गया। पुलिस टीम जब प्रतापलाल सिंह के घर पहुंची तो बाहर कई चप्पल-जूते पड़े मिले। अंदर 15 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए। कुछ ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि घर मालिक प्रतापलाल सिंह लोगों को पैसों का लालच देकर जुआ खिलाता था। गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीण कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, हरिलाल गुप्ता, अफताब आलम, प्रीतपाल सिंह, विमलेश सिंह, राजेश कुमार, राजा मंडल, अर्जुन महतो, रंजीत महतो, रवि कुमार गुप्ता, मिथुन कुमार, आकाश मुंडा, पप्पू शर्मा उर्फ रामप्रकाश शर्मा और निरंजन श्रीवास्तव शामिल हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles