Monday, October 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में वृंदाहा वॉटरफॉल से मिला नर कंकाल:9 सितंबर को डूबा था जहानाबाद का छात्र, जांच के बाद होगा स्पष्ट किसका है कंकाल


कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदाहा वॉटरफॉल में बीते 9 सितंबर को डूबे जहानाबाद बिहार के रहने वाले छात्र सागर कुमार की तलाश सोमवार को एक बार फिर से की गई। तिलैया पुलिस द्वारा पोकलेन मशीन से वृंदाहा वॉटरफॉल में एक बार फिर से सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र के वॉटरफॉल में डूबने वाली जगह से कई टुकड़ों में कंकाल बरामद किया गया है। हालांकि यह कंकाल छात्र का है या नहीं, इसका फोरेंसिक जांच होने के बाद ही सही पता चल पाएगा। नहाने के क्रम में वॉटरफॉल में डूबा था सागर कुमार बताते चलें कि जहानाबाद के एक निजी कोचिंग संचालक बीते 9 सितंबर को अपने कोचिंग के कुछ छात्रों को शौक्षणिक भ्रमण की बात कहकर वृन्दाहा वाटरफॉल ले आया था। इसी दौरान सागर कुमार नहाने के क्रम में वॉटरफॉल में डूब गया था। तब से कोडरमा जिला प्रशासन और पुलिस लगातार सागर के शव को ढूंढने में लगी हुई है। पहले पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों, उसके बाद पटना से एनडीआरएफ की टीम द्वारा भी उसकी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कहीं कुछ सुराग नहीं मिल पाया था। वहीं घटना के कुछ दिन बाद हजारीबाग के चौपारण से गोताखोरों को बुलाकर एक बार फिर से सागर की खोजबीन की गई थी, लेकिन वह भी व्यर्थ रहा था। इधर, करीब डेढ़ महीने बीत जाने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने एक बार फिर से 26 अक्टूबर को सागर की खोजबीन शुरू की। इधर, मौके पर मौजूद सागर के पिता राजेश पासवान ने कहा कि अब वे आगे की जांच आने का इंतजार कर रहे हैं। वॉटरफॉल के पानी से कुछ कंकाल बरामद हुई है। हालांकि यह कंकाल सागर का है या नहीं, इसकी पूर्ण जानकारी आगे की जांच के बाद ही संभव हो पाएगा। -रवि भूषण प्रसाद, सीओ, सदर अंचल, कोडरमा

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles