Monday, October 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा की पदयात्रा,10 हजार से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल:जनसंपर्क कार्यक्रम चलेगा, बैठक कर अभियान की बनाई रणनीति


भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला इकाई की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत जिले में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए 22 नवंबर के बाद 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। वहीं, पदयात्रा से पहले जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा स्तरीय जन सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों के माध्यम से समाज के बुद्धिजीवियों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा विपक्षी दलों पर दुष्प्रचार करने और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए भाजपा अपना पक्ष रखेगी। पहले यह पदयात्रा 4 नवंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन पर्व-त्योहारों को देखते हुए इसकी तिथि पुनर्निर्धारित की गई है। सोमवार को बामपाली स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं पार्टी के घोषित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा वंदे मातरम् के गायन से हुई।
किसे क्या मिली जिम्मेदारी अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिम्मेदारी बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह को दी गई है। राष्ट्र चिंतन और प्रबुद्ध जन सम्मेलन का प्रभार बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा गया। 22 नवंबर के बाद प्रस्तावित पदयात्रा की जिम्मेदारी बिहार सरकार के मंत्री सह आरा विधायक संजय सिंह टाइगर संभालेंगे। युवा संवाद का दायित्व विधायक विशाल प्रशांत, छात्र प्रतियोगिता की जिम्मेदारी अगिआंव विधायक महेश पासवान और ‘घुसपैठिए हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम का प्रभार शाहपुर विधायक राकेश ओझा को दिया गया। वहीं, विशेष पत्रिकाओं के प्रकाशन और वितरण की जिम्मेदारी बिहार विधान परिषद के सदस्य जीवन कुमार को सौंपी गई।
विपक्ष पर निशाना, कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश में भोजपुर के सभी कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। सम्मेलनों के माध्यम से विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब दिया जाएगा। मंत्री संजय सिंह टाइगर ने आरोप लगाया कि चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच विपक्ष की राजनीति का जवाब दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कांग्रेस पर आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा संविधान का सम्मान करती है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। बैठक को बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद मीना सिंह, अगिआंव विधायक महेश पासवान और पूर्व विधायक आशा देवी ने भी संबोधित किया।
जिला प्रभारी के पिता के निधन पर शोक बैठक के दौरान भाजपा भोजपुर के जिला प्रभारी सह प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी ने किया। मौके पर जिला टोली के सदस्य धीरेंद्र सिंह, अशोक शर्मा सहित विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों और मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles