Tuesday, October 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

PK के डिजिटल मैनेजर ट्रेन से लापता, लाश मिली:जनशताब्दी से रांची से पटना आ रहे थे; मुरी के जंगल से मिली डेडबॉडी


जनसुराज पार्टी के लापता डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मिला है। 31 साल के देवपालिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे। सोमवार को रांची से पटना आने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) में सवार हुए थे। इसी दौरान मुरी जंक्शन से पहले अचानक लापता हो गए थे। जन सुराज का राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव सिंह ने मुताबिक मुरी के जंगल के इलाके से देवपालिक गुप्ता की लाश बरामद हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। मौत कैसे हुई है, इसे लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। वहीं, जनसुराज संघर्ष वाहिनी (JSV) के प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मौत की जानकारी दी है। रांची से पटना आने के दौरान लापता हुए थे देवपालिक देवपालिक के दोस्त ने सोशल मीडिया पर लिखा, 26 अक्टूबर को देवपालिक अपने दो साथियों के साथ जनशताब्दी एक्सप्रेस से रांची से पटना आ रहे थे। ट्रेन में उनकी सीट कोच C-2 और नंबर 50 थी। दोपहर करीब 3 बजे, मुरी स्टेशन से पहले, वो पेंट्री में खाना ऑर्डर करने गए और उसके बाद अचानक गायब हो गए।
काफी देर तक जब दोनों साथियों ने उन्हें नहीं देखा तो फोन किया, लेकिन फोन बंद आया। TT और RPF के जवानों के साथ पूरी ट्रेन में उन्हें ढूंढा। मुरी स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वहां भी तलाश की गई। लेकिन देवपालिक कहीं नहीं मिले।
हालांकि, वह ट्रेन से कैसे और किन परिस्थितियों में लापता हुए थे, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। 6 घंटे बाद दर्ज हुई FIR दोस्त के मुताबिक, ट्रेन आगे बढ़ी और करीब 4:30 बजे बोकारो पहुंची। रेल मदद में शिकायत की गई। वहां कोई मदद नहीं मिली।
साथी के मुताबिक, RPF-GRP के बीच मामला उलझता रहा। बोकारो GRP जाने पर कहा गया कि ये मुरी का मामला है, वहां जाकर शिकायत करिए। फिर दोनों साथी मुरी पहुंचे। वहां कहा गया कि रांची में केस दर्ज होगा। घटना करीब 3 बजे दोपहर में हुई और 6 घंटे बाद FIR रात 9 बजे दर्ज हुई। साथियों का आरोप है कि पुलिस ने रात में सर्च करने की बात तो की, लेकिन देवपालिक गुप्ता की तलाश नहीं की गई। जनसुराज पार्टी में डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर थे देवपालिक देवपालिक गुप्ता प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से जुड़े हुए थे। वह पार्टी में डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पढ़ाई की थी। बांकीपुर उपचुनाव में देवपालिक गुप्ता ने काफी काम किया था। सोशल मीडिया पर मदद की अपील देवपालिक के लापता होने के बाद जन सुराज द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई थी। राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रांची के उपायुक्त और पुलिस अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की थी। पोस्ट में झारखंड पुलिस और रांची जिला प्रशासन को भी टैग किया गया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles