Tuesday, October 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Kishanganj MDMA Drug Bust | Two Smugglers Arrested With Nepali Currency

किशनगंज जिले में एएनटीएफ की टीम ने 271 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद MDMA की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों के पास से 15,600 नेपाली रुपए भी बरामद हुए हैं।

.

एसडीपीओ खुसरू सिराज के अनुसार, एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप किशनगंज से होते हुए कोचाधामन थाना क्षेत्र में जाने वाली है।

सूचना के सत्यापन के लिए एसपी ने एसडीपीओ खुसरू सिराज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। इसमें एएनटीएफ किशनगंज, कोचाधामन थाना और धनपुरा पिकेट के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। टीम ने कोचाधामन थाना क्षेत्र के महबूब चौक के पास वाहन जांच शुरू की।

बाइक रोककर की तलाशी, सूटकेस से मिला MDMA

इसी दौरान किशनगंज की ओर से तेज गति से आ रही लाल-काले रंग की होंडा मोटरसाइकिल को पुलिस ने घेराबंदी कर रोका। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान शाबीर अंसारी (41), पिता मुस्लिम अंसारी, निवासी बहादुरगंज थाना क्षेत्र और इमरान खान मियां (30), पिता कुरमान मियां, निवासी केचना थाना क्षेत्र, जिला झापा, नेपाल के रूप में बताई।

तलाशी के दौरान शाबीर अंसारी के सूटकेस से 271 ग्राम MDMA बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की है।

मोबाइल की जांच से तस्करी नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस बरामद मोबाइल फोन का तकनीकी अनुसंधान कर रही है। साथ ही तस्करी के नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं। अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

इस मामले में कोचाधामन थाना कांड संख्या 545/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 8(c), 21(c) और 29 में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles