Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पहले सेफा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सढ़ाबे, कैरो ने फाइनल में प्रवेश किया


भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिले के सभी पीएमश्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए जिला स्तरीय खेलकूद व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया, हिन्दू, लोहरदगा के मिनी स्टेडियम में धूमधाम से किया गया। 2 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर-15 व अंडर-17 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल स्पर्धाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद से छात्रों की नैसर्गिक प्रतिभा में निखार आता है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की क्षमता किसी भी अन्य विद्यालय से कम नहीं है। आवश्यकता है उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन देने की। खेलकूद के माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य को एक बेहतर करियर के रूप में भी चुन सकते हैं। अंडर-15 बालिका वर्ग में कुल सात टीमों ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सढ़ाबे, कैरो ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिढ़नी, पेशरार को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में केजीबीभी किस्को ने केजीबीभी सेन्हा को पराजित किया। फाइनल मुकाबले में केजीबीभी किस्को ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सढ़ाबे की टीम को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। तृतीय स्थान केजीबीभी सेन्हा को मिला। अंडर-17 बालिका वर्ग में पांच टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला केजीबीभी सेन्हा और केजीबीभी किस्को के बीच खेला गया, जो अत्यंत रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में केजीबीभी सेन्हा ने जीत दर्ज की। उपविजेता केजीबीभी किस्को रही, जबकि तृतीय स्थान पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुजरा की टीम को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोनिदेपा बनर्जी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी एमलीन सुरीन, क्षेत्र प्रबंधक आकाश कुमार, सीआरपी जितेंद्र मित्तल सहित खेल शिक्षकों और विद्यालय के शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन समिति ने बताया कि 27 फरवरी 2026 को अंडर-15 व अंडर-17 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला शिक्षा विभाग ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने का संदेश दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles