Thursday, October 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खरसावां-कुचाई में दिनभर रिमझिम बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, छाए रहे काले बादल, छाता लेकर घरों से निकले लोग

खरसावां । बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर बुधवार को खरसावां-कुचाई क्षेत्र में देखने को मिला। हालांकि, इसका असर मंगलवार शाम से झमाझम बारिश के साथ शुरू हो चुका था। बुधवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। हल्की-फुल्की धूप के बी

.

भास्कर न्यूज | सरायकेला चक्रवाती तूफान अर्नब का असर सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार दूसरे दिन भी जोरदार ढंग से देखने को मिला। जिला मुख्यालय सरायकेला समेत आसपास के प्रखंड क्षेत्रों में बुधवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला जारी रहा। शाम चार बजे के बाद बारिश की रफ्तार बढ़ गई। लगातार बारिश के कारण नगर क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। खराब मौसम को देखते हुए लोगों की सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित हुई। मंगलवार शाम से शुरू हुए तूफान के प्रभाव के बीच बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। रुक-रुककर बारिश होती रही। शाम होते-होते बारिश तेज होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। मौसम की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। उपायुक्त ने सभी विभागों को किया सतर्क : तूफान और संभावित खराब मौसम से निपटने के लिए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया है। आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें। खराब मौसम के मद्देनजर बुधवार को जिले के विद्यालय बंद रहे। हालांकि, गुरुवार को विद्यालय बंद रखने के संबंध में समाचार लिखे जाने तक जिला प्रशासन की ओर से कोई नई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई थी। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों को विद्यालय बंद होने की सूचना के लिए प्रशासनिक निर्देशों पर नजर रखने की जरूरत है। लगातार बारिश के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। मौसम संबंधी आधिकारिक चेतावनियों का पालन करने की अपील की जा रही है। प्रशासन के सामने मौसम के असर से जनजीवन को सुरक्षित बनाए रखने की चुनौती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles