Top 5 This Week

Related Posts

गढ़वा का 'रण': कई वार्डों के चुनाव परिणाम जारी, जानें कहां से किसने मारी बाजी

गढ़वा का 'रण': कई वार्डों के चुनाव परिणाम जारी, जानें कहां से किसने मारी बाजी

गढ़वा, (अविनाश) : गढ़वा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों का चुनाव परिणाम आने लगा है. रिजल्ट जारी होते ही शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गयी. अब तक मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 से अंजू केसरी ने जीत हासिल की. वहीं, वार्ड नंबर 7 से विनोद प्रसाद उर्फ करीमन बघेल को वार्ड पार्षद चुना गया. वार्ड नंबर 6 में घनश्याम उर्फ पुतूल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया. जबकि वार्ड नंबर 4 से हिरालाल गोंड़ ने जीत दर्ज की है. उसी तरह वार्ड नंबर 2 से गुलशन आरा ने मतदाताओं का विश्वास जीतते हुए सफलता हासिल की है. जीत के बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया और आतिशबाजी शुरू हो गयी.

The post गढ़वा का 'रण': कई वार्डों के चुनाव परिणाम जारी, जानें कहां से किसने मारी बाजी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles