बंगाल में कोर्ट के फैसले पर भारी पड़ी मानवता, बिना घर तोड़े लौट गये अधिकारी

Date:

बंगाल में कोर्ट के फैसले पर भारी पड़ी मानवता, बिना घर तोड़े लौट गये अधिकारी

Bengal News: कोलकाता. अदालत का आदेश था घर तोड़ दिया जाये, लेकिन मानवता ने अधिकारियों को ऐसा करने से रोक दिया. पश्चिम मिदनापुर जिले के चंद्रकोना में अदालत के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन दल बल के साथ घर गिराने आए थे. घर के लोग रोते हुए पुलिसकर्मियों के पैरों में गिर पड़े. वे मकान के सामने दीवार की तरह खड़े हो गए. प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार उन्हें हटने का अनुरोध किया, लेकिन कोई नहीं हटा. अंत में, अदालत के आदेश के बावजूद, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को घर गिराए बिना ही लौटना पड़ा.

दो घरों को तोड़ने का था आदेश

आरोप है कि चंद्रकोना नगरपालिका वार्ड संख्या 3 के अयोध्या क्षेत्र के निवासी श्रीकांत राणा, मधुसूदन राणा और राधारमन राणा की जमीन पर कई परिवार लंबे समय से कब्जा जमाए हुए हैं. राणा परिवार ने अपनी जमीन वापस पाने के लिए अदालत का रुख किया. घाटाल न्यायालय के वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश ने अवैध रूप से बने दो घरों को गिराने का आदेश दिया. प्रशासन और पुलिस कर्मी दोनों को गिराने के लिए पहुंचे. चंद्रकोना पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी, चंद्रकोना ब्लॉक संख्या 2 के बीडीओ उत्पल पाइक और अदालत के कर्मचारी दोनों घरों को गिराने के लिए पहुंचे.

40 वर्षों से कब्जा रहने का दावा

प्रशासन के अधिकारियों ने घर मालिकों को एक घंटे के भीतर मकान खाली करने का संदेश दिया. हालांकि, दोनों घरों में रहने वाले सुकुमार दास और नियति दास के परिवारवालों ने इसका विरोध किया. उनका दावा था कि वामपंथी शासन के दौरान प्रशासन ने इस जगह को खास घोषित किया था. तब से वे वहां 40 वर्षों से रह रहे हैं. उनके पास अपनी कोई जमीन या जगह नहीं है. उन्होंने पूछा कि अगर घर गिरा दिया गया, तो वे कहां जाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अदालत के आदेश के बारे में अचानक पता चला. उन्होंने इस आदेश के खिलाफ अपील की है. नतीजतन, फिलहाल घर को गिराया नहीं जाये.

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अदालत ही करेगा आगे का फैसला

परिवार के सदस्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के चरणों में गिरकर फूट-फूट कर रोने लगे. इस घटना में परिवार का एक सदस्य बीमार पड़ गया. अंत में, वकील और प्रशासनिक अधिकारी घर तोड़े बिना ही लौट गए. हालांकि उन्होंने मीडिया कैमरों के सामने इस बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन वादी के वकील कृष्णेंदु विकास दत्ता ने कहा- दोनों परिवारों ने अदालत के आदेश का उल्लंघन किया है. इसलिए, हम न्याय के लिए फिर से अदालत का रुख करेंगे. अब देखते हैं कि इस बार अदालत क्या आदेश देती है. बहरहाल अभी दोनों घर टूटने से बच गये और घरवाले को थोड़ी राहत महसूस हो रही है.

Also Read: बंगाल के स्कूलों में CISF के ठहराव से शिक्षा मंत्री नाराज, बोले- पाठशाला को धर्मशाला बना दिया

Also Read: वंदे भारत स्लीपर में यात्रियों को मिलने लगा मांसाहार, सामने आयी मेनू की पूरी लिस्ट

The post बंगाल में कोर्ट के फैसले पर भारी पड़ी मानवता, बिना घर तोड़े लौट गये अधिकारी appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गुमला में अपनी रणनीतिक ‘एग कार्ट योजना’ की शुरुआत, 25 महिला उद्यमियों को एग कार्ट सौंपी

भास्कर न्यूज|गुमला महिला सशक्तिकरण, आय व सार्वजनिक स्वास्थ्य को...

Scream 7 Box Office Collection Day 1 India Worldwide & Budget

  Neve Campbell , Isabel May , Jasmin Savoy Brown...
Join Us WhatsApp