Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष बनीं शबरी पाल:सेलिना सुल्तान को 2353 मतों से हराया, 21 वार्ड का भी चुनाव परिणाम हुआ जारी


पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। शबरी पाल ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं, 21 वार्ड का भी चुनाव नतीजे जारी कर दिए गए। शबरी पाल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सेलिना सुल्तान को 2353 मतों के अंतर से हराया। उन्होंने ‘बक्सा’ छाप पर चुनाव लड़ा था, जबकि सेलिना सुल्तान का चुनाव चिह्न ‘ईंट’ था। मतगणना के प्रत्येक राउंड में शबरी पाल आगे रहीं और अंततः उन्होंने निर्णायक जीत दर्ज की। किसी भी दल का समर्थन प्राप्त नहीं था शबरी पाल, जो पहले भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष थीं, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी थीं और उन्हें किसी भी दल का समर्थन प्राप्त नहीं था। वहीं, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संपा साह को भाजपा का समर्थन प्राप्त था, जबकि सेलिना सुल्तान को झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन मिला था। गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संपा साह के पक्ष में पदयात्रा कर वोट मांगे थे। मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे बाजार समिति प्रांगण में बने मतगणना स्थल पर शुरू हुई। पर्यवेक्षक रणजीत लोहरा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी की उपस्थिति में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती की गई। सबसे पहले वार्ड पार्षदों के मतों की गिनती हुई, जिसके बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के मतों की गणना प्रारंभ की गई। पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे अध्यक्ष-सबरी पाल वार्ड नंबर 1 से मिथुन मरांडी, वार्ड नंबर 2 से उज्जवल हाड़ी, वार्ड नंबर 3 से किरण लाल कापरी, वार्ड नंबर 4 से रूपाली सरकार, वार्ड नंबर 5 से राणा ओझा, वार्ड नंबर 6 से राखी सरदारनी, वार्ड नंबर 7 से पूनम देवी, वार्ड नंबर 8 से अनिकेत गोस्वामी, वार्ड नंबर 9 से विमल चंद्र राउत, वार्ड नंबर 10 से गुड्डू भगत, वार्ड नंबर 11 से निभा देवी, वार्ड नंबर 12 से भीम सिंह, वार्ड नंबर 13 से असलम अंसारी, वार्ड नंबर 14 से मो0 मुस्ताक अंसारी, वार्ड नंबर 15 से चंचल सिंह, वार्ड नंबर 16 से रियाज अंसारी, वार्ड नंबर 17 से आलमगीर अंसारी, वार्ड नंबर 18 से कृष्ण शर्मा, वार्ड नंबर 19 से तनु दास, वार्ड नंबर 20 से चेनू बीवी और वार्ड नंबर 21 से रजिया बेवा यह सभी की जीत है: शबरी पाल
इधर, जीत के बाद शबरी पाल ने अपने समर्थकों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सभी की जीत है और वह नगर परिषद क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। सभी विजयी वार्ड पार्षदों के साथ अध्यक्ष पद की विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंप दिए गए। जीत के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। लोगों ने रंग-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वार्ड नंबर 19 से तनु दास सबसे कम उम्र की वार्ड पार्षद बनीं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न होने पर डीसी और एसपी ने आम लोगों को बधाई दी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles