Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत:अनुमंडलीय अस्पताल में हंगामा, परिजन बोले- डॉक्टर आए ऑक्सीजन लगाया और चले गए; हाइवे जाम


सुपौल के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। अस्पताल के सामने पिपरा-त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग NH-327E को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रूबी कुमारी को गुरुवार सुबह कराया गया था एडमिट मृतका की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कशहा लतौना वार्ड संख्या-3 निवासी दिनेश कुमार की पत्नी रूबी कुमारी (26) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रूबी कुमारी को गुरुवार सुबह परिवार नियोजन ऑपरेशन के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम में उनका ऑपरेशन किया गया और बाद में उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया। ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत,इलाज न मिनले का आरोप परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ रही थी, लेकिन डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। शनिवार सुबह अचानक उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। परिजनों का कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद समय पर उचित इलाज नहीं मिला। आरोप है कि काफी देर बाद डॉक्टर पहुंचे, ऑक्सीजन लगाया और फिर चले गए। हालत खराब होने पर निजी अस्पताल ले गए परिवार के लोग स्थिति गंभीर होते देख परिजन उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजन शव लेकर सुबह करीब 10 बजे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अस्पताल प्रबंधन से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आक्रोशित परिजनों ने मुख्य गेट के सामने एक ट्रक खड़ा कर सड़क जाम कर दिया। इसके बाद शव को सड़क पर रखकर NH-327E को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शन के दौरान टायर जलाकर विरोध जताया गया, जिससे यातायात बाधित हो गया और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों-नर्सों के खिलाफ हो कार्रवाई परिजनों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों व नर्सों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो तथा मृतका के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस प्रशासन परिजनों को समझाने-बुझाने में जुटा है, ताकि जाम हटाकर आवागमन बहाल कराया जा सके। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था। थानाध्यक्ष बोले-परिजनों से बातचीत जारी,जल्द होगी कार्रवाई थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से बातचीत जारी है। दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी रोष है। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles