महिला विकास मंडल कामडारा का वार्षिक महाधिवेशन धूमधाम से मनाया

Date:


भास्कर न्यूज|कामडारा महिला विकास मण्डल कामडारा की 6वीं वार्षिक महाधिवेशन शनिवार को जरिया मैदान कामडारा में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे गुमला के जिला परिषद अध्यक्ष किरणमाला बाड़ा, जिप सदस्य दीपक कंडुलना, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं महिला विकास मंडल कामडारा के अध्यक्ष प्रतिमा देवी ने महिला विकास मंडल कामडारा का सफर के बारे बताया कि प्रदान संस्था के मार्गदर्शन से सभी के लिए आजीविका, पलायन पर नियंत्रण एवं महिलाओ में एकता, स्वावलम्बन, और सशक्तिकरण लाने के उद्देश्य से सन 2017 से शुरू हुआ था जिसमें प्रखंड के 3 गाँव के 13 महिला मण्डल के साथ शुरू हुए हमारे महिला विकास मण्डल कामडारा ने प्रदान संस्था से मिलकर आज पुरे प्रखंड में अपनी पहुंच बनाई है। आज 635 महिला मण्डलो की यह संख्या अपने आप में इसकी सफलता को दर्शाता है कि कैसे एक छोटा सा पौधा एक बड़ी पेड़ का स्वरूप ले चूका है, जिसकी छत्र छाया में महिलाए न सिर्फ अपनी आवाज़ रख पाती है बल्कि अपने उज्जवल भविष्य की ओर भी बढ़ भी पा रही है। इसके बाद अध्यक्ष प्रतिमा देवी के द्वारा प्रगति पत्र पढ़ा गया। जिससे बताया गया कि महिला विकास मंडल, प्रदान संस्था, कामडारा फार्मर प्रोडूसर कंपनी व कृषि विभाग, प्रखंड व जिला प्रशासन की मदद से विकास के कार्यों को गति देने में सक्षम बनाया गया है। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष किरणमाला बाड़ा ने कहा कि इस विशेष अवसर पर आप सभी सशक्त, प्रेरणादायी और कर्मठ महिलाओं के बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत गर्व और हर्ष का अनुभव हो रहा है। हमारे समाज, परिवार और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंगाल के बांकुरा में भाजपा और टीएमसी के बीच झड़प, विधायक ने SP कार्यालय को घेरा

मुख्य बातेंमारपीट और तोड़फोड़ के आरोपतृणमूल ने भाजपा के...

Dubai News Live Updates: UAE shuts embassy in Tehran, withdraws ambassador & diplomatic staff

Satellite images show thick black smoke over Jebel Ali...

विजय जुलूस निकाला, डीजे की धुन पर थिरके समर्थक

लोहरदगा|नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 8 की उम्मीदवार...
Join Us WhatsApp