Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का 30वां स्थापना दिवस आज:कर्पूरी सभागार में होगा समारोह, तेजस्वी यादव करेंगे उद्घाटन; सांसद-विधायक सहित तमाम दिग्गज होंगे शामिल


राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का 30वां स्थापना दिवस समारोह आज 1 जुलाई को पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ‘कर्पूरी सभागार’ में होगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे। स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश कार्यालय परिसर को रंगीन रोशनी और विशेष सजावट से सजाया गया है। परिसर के बाहर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश राजद कार्यालय को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। कार्यालय परिसर के बाहर पार्टी के बड़े-बड़े पोस्टर, बैनर और और पार्टी के झंडे लगाए गए हैं। रंग-बिरंगी लाइटों से सजा राजद कार्यालय, देखिए तस्वीर… राजद के तमाम दिग्गज रहेंगे मौजूद समारोह में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, लोकसभा चुनाव 2024 एवं विधानसभा चुनाव 2025 के प्रत्याशी, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, साथ ही संगठनात्मक जिला इकाइयों के जिलाध्यक्ष और प्रधान महासचिव शामिल होंगे। नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भोज की भी व्यवस्था राजद के 30वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में आने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्थाएं की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles