Sunday, October 11, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

The alignment will change due to the freight corridor, with a span of 102 meters.

धनबाद3 घंटे पहलेलेखक: केके सुनील

  • कॉपी लिंक

ईसीआर की आपत्ति के बाद आरसीडी ने दिया संशोधन का निर्देश

पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर के एलाइनमेंट में बदलाव होगा। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोनल कार्यालय ने पुराने एलाइनमेंट पर आपत्ति दर्ज की थी।

धनबाद से गुजर रही फ्रेट कॉरिडोर की वजह से रेलवे ने एलाइनमेंट में बदलाव का सुझाव दिया है। इसके बाद पथ निर्माण विभाग की टेक्निकल विंग सीडीओ (सेंट्रल डिजाइन ऑर्गेनाइजेशन) रांची ने कंसल्टेंसी कंपनी चैतन्य प्रालि. को एलाइनमेंट में संशोधन का निर्देश दिया है। नए एलाइनमेंट में पीजी लाइन के ऊपर स्पैन की लंबाई 102 मीटर की होगी। पहले यह 60 मी. थी। स्पैन की लंबाई बढ़ने से पिलर की संख्या घट जाएगी। दुर्गा पूजा के बाद संशोधित एलाइनमेंट रिपोर्ट ईसीआर को भेज दी जाएगी।

स्वीकृति के बाद डिजाइन, ड्रॉइंग और डीपीआर बनेगी : पीएम चैतन्या कंसल्टेंसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर चंचल कुमार का कहना है कि ईसीआर जोनल कार्यालय हाजीपुर से नए एलाइनमेंट की स्वीकृति के बाद डिजाइन, ड्रॉइंग व डीपीआर तैयार की जाएगी। डीपीआर बनाने से पहले पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक रोड तक विभिन्न जगहों पर मिट्टी की जांच की जाएगी। जांच से पता चलेगा कि कहां पर पिलर देना ठीक रहेगा। जीएडी रिपोर्ट को सीआर से स्वीकृति के बाद फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ऐसा होगा जोड़ाफाटक फ्लाईओवर

कुल लंबाई 2300 मीटर, इसमें 600 मीटर एप्रोच रोड, इसमें फ्लाईओवर की लंबाई 1700 मी. होगी। वहीं दोनों साइड एप्रोच रोड मिलाकर कुल लंबाई 600 मीटर होगी।

फ्लाईओवर फोर लेन बनेगा। दोनों तरफ 9-10 मी चौड़ा टू लेन रोड होगा। दोनों ओर पैदल चलनेवालों के लिए 1.5 मीटर चौड़ा पारपथ बनेगा। 0.5 मी. चौड़ा डिवाइडर होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles