Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज का होली मिलन समारोह आयोजित


गुमला|छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज जिला गुमला का होली मिलन समारोह जिला अध्यक्ष कलिंदर साहू की अध्यक्षता में तेली हॉस्टल गुमला में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से 15 मार्च दिन रविवार को रथ मेला स्थल करौंदी में धूमधाम से वार्षिक तेली जातरा लगाने का निर्णय लिया गया ।जातरा में अनाथ और असहाय एवं जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह भी किया जाएगा ।इच्छुक जोड़ा प्रखंड अध्यक्ष से संपर्क कर आवेदन देंगे। तेली जातरा में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के तेली समाज के नेतृत्व को आमंत्रित किया जाएगा साथ ही जातरा में रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम के साथ समाज के पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन भी रहेगा। सभी लोगों से आह्वान किया गया कि जातरा में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे ताकि समाज का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक हो। इसके लिए सभी समाज के लोग प्रयास करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन की मजबूती के लिए कृष्णा साहू ग्राम कैसरा को पूर्वी क्षेत्र गुमला का प्रभारी अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles