श्राद्ध में गए बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या:दो दिन बाद जंगल में मिला शव, चेहरे पर मिले धारदार हथियार से वार के निशान

Date:


पलामू जिले में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उनका शव दो दिन बाद सोमवार को तरहसी थाना क्षेत्र के कुसुमटाड़ जंगल से बरामद किया गया। मृतक की पहचान आर्का पंचायत के काजी पकरी निवासी 70 वर्षीय राजदेव महतो के रूप में हुई है। शव सेवती डाक बंगला के पास पदमा जाने वाली सड़क से सटे जंगल में मिला। मृतक के चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज राजदेव महतो की पत्नी दुलारी देवी के बयान पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दुलारी देवी ने बताया कि 27 फरवरी (शुक्रवार) रात को पति-पत्नी गांव में एक गोतिया के यहां ब्रह्मभोज में गए थे। राजदेव ने शराब पी रखी थी। पत्नी रात को घर लौट आई, यह सोचकर कि राजदेव भी कुछ देर बाद आ जाएंगे, लेकिन वह नहीं लौटे। दो दिन तक राजदेव का कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान घर से कुछ दूर कुसुमटाड़ जंगल में दुर्गंध आने पर लोगों ने एक शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान राजदेव महतो के रूप में की गई। तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, हालांकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

होली मिलन पर समाज की विसंगति को दूर करने पर बल,एक-दूसरे को गुलाल लगाया

भास्कर न्यूज|लोहरदगा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का होली मिलन...

Andhra Pradesh govt. forms SPV for mega shipbuilding hub at Dugarajapatnam

The State government on Monday issued G.O. Ms. No....
Join Us WhatsApp