किशनगंज में 20 फीट ऊंची होलिका का दहन:आयोजकों ने सुरक्षा-व्यवस्था का रखा ध्यान, ढोल-नगाड़ों पर युवाओं ने किया डांस

Date:


किशनगंज में इस वर्ष होलिका दहन महोत्सव पूरे उत्साह और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न इलाकों में देर रात विधि-विधान से होलिका दहन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, रोल बाग, खगड़ा, धोबी भट्टी और डे मार्केट सहित कई क्षेत्रों में लगभग 20 फीट ऊंची होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन देखने के लिए आसपास के मोहल्लों से भी लोग पहुंचे। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में इस अवसर पर विशेष उत्साह देखा गया। होलिका दहन से पूर्व पंडितों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत अग्नि की परिक्रमा की और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। जैसे ही होलिका में अग्नि प्रज्वलित हुई, पूरा माहौल “होली है” के नारों से गूंज उठा। आयोजकों ने सुरक्षा-व्यवस्था का रखा ध्यान स्थानीय आयोजकों ने सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया था। पुलिस प्रशासन भी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहा, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सका। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई थी। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया। होलिका दहन के साथ ही रंगों के पर्व होली की औपचारिक शुरुआत हो गई है। बुधवार को रंग खेलने को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। शहरवासियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

US-Israel-Iran war hits oil supplies: How India is preparing for the economic fallout

Refiners have begun scouting for alternative crude sources...

Can “Cloud In Literal Clouds” Become A Reality by 2030 or Is It Peak Insanity?

Synopsis: As artificial intelligence drives an unprecedented surge in...

पीपीपी मोड पर बनेंगे बिहार के इन दो जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज

Bihar News: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को एक नई...
Join Us WhatsApp