Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पानी टंकी में मिला ठेका कर्मी का शव:दो दिनों पूर्व दोस्त के पिता के अंतिम संस्कार में गए थे वाराणसी, आक्रोशितों ने किया हाईवे जाम


बोकारो के चास थाना क्षेत्र स्थित जोधामोड़ के पास मंगलवार को एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट की पानी की टंकी से ठेका कर्मी संत कुमार का शव बरामद हुआ। संत कुमार पिछले दो दिनों से लापता थे। उनकी अचानक इस हालत में बरामदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजनों के अनुसार, संत कुमार अपने दोस्त मंतोष ठाकुर के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वाराणसी गए थे। वहां पहुंचने के बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। जब परिवार ने उनके साथ गए लोगों से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। परिजनों ने थाना में दी थी गुमशुदगी की सूचना अनहोनी की आशंका को लेकर परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी की सूचना दी। इसी बीच मंगलवार को जोधामोड़ स्थित एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट की पानी की टंकी से उनका शव मिलने की खबर आई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles