होली में हुड़दंग करने वालों पर रहेगी विशेष निगरानी

Date:


रांची | होली के मौके पर जिला, पुलिस प्रशासन, पेयजल विभाग, जेबीवीएनएल, रिम्स एवं सदर अस्तपाल, रेलवे आदि ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने एवं इसके लिए जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखने को लेकर विशेष व्यवस्था की है। होली में हुड़दंग करने वालों पर निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। रेलवे: दुर्ग स्पेशल आज भी चलेगी रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने बताया रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 24 घंटे आर्म्ड फोर्स और डॉक स्क्वॉड तैनात किए गए हैं। रेलवे स्टेशन के बाहर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। डीआरएम ऑफिस के वॉर रूम में 24 घंटे नजर नजर रखी जा रही है। ट्रेन नंबर 08185 हटिया -दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन हटिया से मंगलवार को भी छूटेगी। दूध: सप्लाई 25% अधिक होगी मेधा के एजीएम अमृतेश कुमार दूध कंपनियों ने इस बार दूध-दही की सप्लाई करीब 25% तक बढ़ा दी है। सभी कंपनियां मिलकर मंगलवार को करीब ढाई लाख लीटर दूध की सप्लाई करेंगी। ये कंपनियां रांची जिले में एक लाख किलो दही की भी सप्लाई करेंगी। होली के दिन भी दूध-दही की सप्लाई की जाएगी। मेधा कंपनी दो दिन से औसतन 70 हजार लीटर दूध व 20 टन दही की सप्लाई कर रही है। बिजली: हेल्प लाइन नंबर जारी जेबीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने आम पब्लिक से अपील किया है कि वे किसी भी स्थिति में बिजली तार के नीचे होलिका दहन न करें। आम उपभोक्ता 0651-2490014 एवं 9431135682 पर बिजली से संबंधित सूचना दे सकते हैं। शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। ईई-डोरंडा-9431135608, ईई-मेन रोड-9431135613, ईई-कोकर-9431135615 अस्पताल: इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे रिम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. हिरेंद्र बिरूआ ने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी, लेकिन ओपीडी 4 मार्च को बंद रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने का निर्णय लिया है। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार के अनुसार, होली के दिन सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी, जबकि ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। सुरक्षा: 24 घंटे पुलिस मुस्तैद रहेगी सिटी एसपी पारस राणा ने कहा कि लोगों की सुरक्षा में 24 घंटे पुलिस मुस्तैद रहेगी। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम में तैनात टीम को लगातार शहर में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। गुप्तचरों को एक्टिव किया गया है। कोई परेशानी होने पर संबंधित थाना के अलावा डायल 112 पर तुरंत जानकारी दे सकते हैं। पेजयल: यहां करें शिकायत वाटर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए ईई चंद्रशेखर ने बताया कि रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए ड्यूटी रोस्टर बनाया गया है। जिसमें 24 घंटे तीन पालियों में इंजीनियरों की तैनाती की गई है। पानी से जुड़ी समस्या की जानकारी पाठक यूटिलिटी प्रा. लि. के प्रोजेक्ट मैनेजर मदन मोहन सेनापति (7973567020), सुपरवाइजर राजमंगल (8546051917) हैं। अस्पताल, पेजयल, बिजली व रेलवे की विशेष तैयारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

White House offers shifting rationales for war with Iran

As an expanding Middle East war entered its fourth...
Join Us WhatsApp