Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पटना- रामकृृपाल यादव ने ढोल बजाकर खेली होली:गांधी मैदान में कार्यकर्ता संग होली मिलन; सीएम नीतीश ने दी बिहार के लोगों को शुभकामनाएं


बिहार में होली की धूम के बीच सियासी गलियारे भी रंगों में सराबोर हैं। गांधी मैदान में बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ढोल बजा रहे हैं। अबीर गुलाल लगाकर जमकर होली खेल रहे हैं। वहीं, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के आवास पर आज खास होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में वृंदावन की रासलीला टीम पारंपरिक और जीवंत प्रस्तुतियां देगी। इस मौके पर तेज प्रताप खुद समर्थकों के साथ होली खेलते नजर आएंगे। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। स्कूटी से पहुंचे, बोले – ‘ए पलटू चाचा, हैप्पी होली पिछले साल होली के रंग में रंगे तेज प्रताप यादव बिना हेलमेट स्कूटी चलाकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचे थे। वहां उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि, “ए पलटू चाचा, हैप्पी होली।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। पुलिसकर्मी से भी लगवाए थे ठुमके पिछले साल भी होली के जश्न के दौरान तेज प्रताप ने अपने सरकारी आवास पर तैनात एक बिहार पुलिस जवान से ठुमके भी लगवाए थे। जवान वर्दी में था। तेज प्रताप ने माइक पर कहा था कि, “ठुमके लगाओ, वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे। मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि होली सामाजिक समरसता और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles