Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

साहिबगंज में तेज रफ्तार कार में लटका रहा युवक:नीचे गिराकर कुचलने की कोशिश का आरोप, लोगों में आक्रोश, वीडियो हुआ वायरल


साहिबगंज जिले में एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो ने सनसनी फैला दी है। वायरल हुए इस वीडियो में एक युवक को चार पहिया वाहन के दरवाजे से लटकाकर ले जाते हुए देखा जा रहा है। युवक चलती कार से चिपका हुआ अपनी जान बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना मुख्य सड़क पर हुई, जहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। फुटेज में वाहन की रफ्तार तेज दिखाई दे रही है और युवक किसी तरह गिरने से बचने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नीचे गिराकर कुचलने की कोशिश का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि वाहन चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाकर युवक को नीचे गिराने और कुचलने की कोशिश की। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घटना की कड़ी निंदा की जा रही है। वहीं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह की अमानवीय हरकत कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। लोगों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। जांच में जुटी पुलिस, अफवाहों से बचने की अपील फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना किस वजह से हुई। क्या यह आपसी रंजिश का मामला है या किसी अन्य विवाद का परिणाम, इसकी जांच जारी है। पुलिस प्रशासन संबंधित वाहन और आरोपियों की पहचान में जुटा हुआ है। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस के अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह रहे हैं। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles