Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में बेटे की गला दबाकर हत्या:3 साल थी उम्र, आरोपी पिता गिरफ्तार, पत्नी बोलीं- सास-ससुर ने मुझे पीटा


अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र के लहना गोसाईं बारी, वार्ड नंबर 15 में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के दौरान अपने तीन वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना 4 मार्च 2026 की सुबह हुई। आरोपी पति को परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मृतक बच्चे की मां वहीदा खातून ने नगर थाने में पति महताब के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीदा ने बताया कि उनकी शादी 2022 में फारबिसगंज थाना क्षेत्र के तिल बलुआ निवासी महताब से हुई थी। दंपति का एक बेटा शकील था, जिसकी उम्र तीन वर्ष थी। वहीदा के आवेदन के अनुसार, 4 मार्च 2026 की सुबह घर में आपसी विवाद बढ़ गया। महताब, उसके पिता जुलूर रहमान और संजीदा खातून ने वहीदा पर लाठी-डंडों से हमला किया और गाली-गलौज की। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई
इसी दौरान महताब ने वहीदा की गोद से बेटे शकील को छीन लिया और क्रोध में आकर उसका गला इतनी जोर से दबाया कि मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीदा ने आरोप लगाया कि जान से मारने की नीयत से उसका भी गला दबाया गया था। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी महताब को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी महताब को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles