Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

20 साल CM रहे नीतीश के पास एक कार-एक फ्लैट:BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर 48 लाख का लोन, RJD के अमरेंद्र के पास 243 करोड़ की संपत्ति


बिहार में 5 सीट पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कुल 6 कैंडिडेट ने नॉमिनेशन कराया है। इनमें 5 NDA के और 1 महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी अब राज्यसभा के उम्मीदवार हैं। भास्कर ने सभी 6 कैंडिडेट के नॉमिनेशन के दौरान फाइल एफिडेविट की स्टडी की। एफिडेविट के मुताबिक, 2005 से लगातार बिहार के CM रहे नीतीश के पास 1 इकोस्पोर्ट कार और दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है। इसके अलावा इनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के ऊपर 48 लाख रुपए का होम लोन चल रहा है। जबकि महागठबंधन के कैंडिडेट एडी सिंह पर ED और CBI का केस चल रहा है। वो इनसब कैंडिडेट में सबसे अमीर हैं। उनके पास 243 करोड़ की संपत्ति है। दैनिक भास्कर ने सभी उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामों का अध्ययन किया। इसमें संपत्ति, कर्ज और आपराधिक मामलों से जुड़ी कई रोचक जानकारियां सामने आई हैं। देखिए भास्कर की इस खास रिपोर्ट…। नीतीश कुमार के नाम पर पटना-दिल्ली में 3 सरकारी आवास नीतीश कुमार के नाम पर फिलहाल पटना में 2 और दिल्ली में एक सरकारी आवास है। पटना में 1 अणे मार्ग और 7 सर्कुलर लोड का आवास सीएम के नाम पर दर्ज है। दिल्ली में 6 के कामराज रोड का बंगला सीएम नीतीश कुमार के नाम पर दर्ज है। राज्यसभा का चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने सभी सरकारी मकान का नो ड्यूज क्लियरेंस ले लिया है। अगर चल संपत्ति की बात करें तो नीतीश कुमार के पास मात्र 30,552 रुपए कैश है। इसके अलावा उनके तीन बैंक अकाउंट में 48,870 रुपए है। नीतीश कुमार के नाम पर किसी प्रकार की कोई जमीन नहीं है। न तो एग्रीकल्चर और न ही नॉन एग्रीकल्चर। घर के नाम पर द्वारका में इनका एकमात्र फ्लैट है, जिसे इन्होंने 2004 में खरीदा था। इसकी मौजूदा कीमत 1.48 करोड़ रुपए है। इनके पास एक मात्र 2015 मॉडल की ईको स्पोर्ट गाड़ी है, जिसकी मौजूदा कीमत 11.32 लाख रुपए है। अगर इनकी कुल अचल संपत्ति की बात करें तो वो 17.91 लाख रुपए की है। 72 साल के रामनाथ ठाकुर के पास 1.26 लाख कैश केंद्रीय मंत्री और जदयू कैंडिडेट रामनाथ ठाकुर के पास 1.26 लाख रुपए कैश है। इसके अलावा दिल्ली और समस्तीपुर के तीन अकाउंट में 56 लाख रुपए जमा है। इन्होंने 46 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट शेयर में भी किया है। रामनाथ ठाकुर के ऊपर किसी प्रकार का कोई केस नहीं है। इनके पास अपनी दो कार होंडा अमेज और फॉर्च्यूनर है। इनके पास 1.63 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 1.48 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इनके उपर कोई क्रिमिनल केस नहीं है। नितिन नवीन पर पटना के थानों में 5 केस बीजेपी के पहले राज्यसभा कैंडिडेट नितिन नवीन पर पटना के अलग-अलग थानों में कुल 5 मामले दर्ज हैं। ये मामले प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना प्रदर्शन, जुलूस निकालने और अचार सहिंता उल्लंघन से संबंधित है। उनके पास मात्र 55 हजार रुपए नकद हैं। नितिन नवीन के पास 1.16 करोड़ की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 84.28 लाख रुपए की चल संपत्ति है । नितिन नवीन के नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं है, जबकि पत्नी के नाम पर फतुहा और पटना में जमीन है। नितिन नवीन पर 48.66 लाख का होम लोन है। यह उन्होंने ICICI बैंक से लिया है। इसके अलावा लगभग 7 लाख रुपए का लोन अलग से है। हथियार के शौकीन हैं बीजेपी के शिवेश राम बीजेपी के दूसरे कैंडिडेट शिवेश राम हथियार के शौकीन हैं। एफिडेविट में दी गई जानकारी के मुताबिक, इनके पास एक रिवॉल्वर और एक रायफल है। इनके पास कुल 98 लाख 43 हजार रुपए और पत्नी के पास 79 लाख 25 हजार रुपए की अचल संपत्ति है। शिवेश राम के पास भोजपुर में 18.30 लाख रुपए की 1.22 एकड़ एग्रीकल्चर लैंड, बिहटा में दो फ्लैट, रांची के बूटी रोड में फ्लैट, बोरिंग के वर्मा सेंटर, बोकारो सिटी सेंटर में भी फ्लैट है। इसके अलावा गुड़गांव में भी फ्लैट है। कुल मिलाकर इनके पास 2.72 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनके रिश्तेदार के पास 4.5 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उपेंद्र कुशावाह से ज्यादा उनकी पत्नी की संपत्ति उपेंद्र कुशवाहा से ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा के पास है। इनके पास 44.94 लाख की चल संपत्ति है, जबकि पत्नी के पास 91 लाख रुपए की चल संपत्ति है। इसके अलावा पति-पत्नी दोनों को मिलाकर लगभग 49.50 लाख की अचल संपत्ति है। उपेंद्र कुशवाहा पर पटना, रोहतास और मुजफ्फरपुर में कुल 7 मामले दर्ज हैं। RJD कैंडिडेट के पास 206 करोड़ रुपए की चल संपत्ति RJD उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के पास 206 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति है। एफिडेविट के मुताबिक, इनके पास नकद लगभग 4.5 लाख रुपये नकद उनके पास है। इसके अलावा लगभग 26.68 करोड़ रुपये और बॉन्ड्स/शेयरों और म्यूचुअल फंड में 30.11 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश दिखाया है। उनके पास लगभग 6.85 लाख रुपये का सोना और 13.15 लाख रुपये की चांदी मौजूद है। साथ ही उनके पास टोयोटा कोरोला और हुंडई वेन्यू जैसी गाड़ियां भी हैं। इसके अलावा 36 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। अपने हलफनामे में अमरेंद्र धारी सिंह ने अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों का भी जिक्र किया है। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज मामलों की जानकारी दी है। उन्होंने सीबीआई और ईडी के दर्ज किए गए केस (RC No. 221/2021/E009) का उल्लेख किया है, जो वर्ष 2021 में दर्ज हुआ था। इन पर उर्वरक आयात में हेराफेरी और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं, जिसमें प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धाराएं भी शामिल हैं। हलफनामे में स्पष्ट किया गया है कि अभी तक इन मामलों में आरोप पत्र तय नहीं हुए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles